Site icon

बालोद सड़क दुर्घटना पर CM साय ने जताया शोक, अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के मरकाटोला घाट में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. खड़ी माजदा को धान से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. 7 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मृत्यु पर गहरा शोक जताया है.

CM साय ने जताया शोक
बालोद सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है.

मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.

जानिए क्या है पूरी घटना ?
दरअसल, नेशनल हाइवे-30 पर शुक्रवार को धमतरी और कांकेर के बीच मरकाटोला घाटी पर डीजे से बंधी स्वराज माजदा (CG 10BU 7174) खड़ी हुई थी, इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही धान लदी ट्रक (CG 04 QY 5947) ने उसे टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. पिकअप में 13 लोग सवार थे. तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में पिकअप सवार युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुरुर से सबसे नजदीक और बेहतर सुविधा के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया. भीषण हादसे में मौके पर ही 2 लोगों की मौत हुई, जबकि इलाज के दौरान 4 लोगों ने दम तोड़ दिया. वही 7 लोग घायलों को बेहतर इलाके के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है. घटना में कुछ दूर जाकर ट्रक भी पलट गई ट्रक के नीचे भी एक व्यक्ति दबा रहा जिसको कड़ी मश्क्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकलवा मर्चुरी भेजा. घटना के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है. शवों के पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सभी कवर्धा और अन्य इलाके के बताए जा रहे हैं.

Exit mobile version