धमतरी में छत्तीसगढ़ के पहले मानसून क्रिएटर मीटअप का आज से आगाज, जुटेंगे प्रदेश के बड़े कंटेंट क्रिएटर्स…

धमतरी। धमतरी में आज से प्रदेश के कंटेंट क्रिएटर्स का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। गंगरेल में पहली बार मानसून क्रिएटर मीटअप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे।

प्रदेश के बहुआकांक्षी YUVA कार्यक्रम के तहत 5 और 6 सितंबर को गंगरेल में इस विशेष आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रिएटर मीटअप में सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर युवाओं के लिए कार्यशाला आयोजित होगी। साथ ही सोशल मीडिया, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन को करियर के रूप में अपनाने के अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में रायपुर, बस्तर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से कंटेंट क्रिएटर्स पहुंचेंगे और अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं से जोड़ना और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में नए अवसरों की जानकारी देना है। यानी गंगरेल में दो दिनों तक चलेगा क्रिएटिविटी और डिजिटल कंटेंट का संगम, जहां प्रदेशभर के क्रिएटर्स एक मंच पर जुटकर युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

Leave a Comment