Site icon

Budget 2026 LIVE Updates: रेयर अर्थ, सेमिकंडक्टर, बायो-फार्मा पर क्या है नया फैसला, यहां देखें बजट के सभी बड़े ऐलान

Budget 2026 Live Update: नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 9वां बजट पेश कर रही हैं। विकसित भारत के लक्ष्य के साथ पेश किए गए इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। वित्त मंत्री ने देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। आइए जानते हैं बजट 2026 में क्या-क्या खास है।

नया मालगाड़ी रास्ता: पश्चिम बंगाल के डानकुनी के लिए एक नए फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान किया गया है।
इंफ्रा पर बड़ा खर्च: अगले वित्त वर्ष (2026-27) के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए का कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) तय किया गया है। यह पिछले साल के 11.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।
रेयर अर्थ कॉरिडोर: केरल, तमिलनाडु और ओडिशा में दुर्लभ खनिजों के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश को भी जोड़ा जाएगा ताकि खनिज संपन्न राज्यों को फायदा मिले।
टेक्सटाइल सेक्टर: देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क्स बनाए जाएंगे।
दवाइयों के क्षेत्र में ‘शक्ति’: 10,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना शुरू होगी, जिसके तहत तीन नए संस्थान खुलेंगे।
चिप मैन्युफैक्चरिंग: भारत अपना सेमीकंडक्टर मिशन ISM 2.0 लॉन्च करेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स पर जोर: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स के कलपुर्जे बनाने के लिए बजट बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

 

Exit mobile version