Site icon

Grapes Mojito Recipe : गर्मी के लिए तैयार करें ग्रेप्स मोजितो, यहां जाने रिफ्रेशिंग ड्रिंक की रेसिपी …

Grapes Mojito Recipe : गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर किसी का मन ठंडा और ताजगी से भरा ड्रिंक पीने का करता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच शरीर को ठंडक देने के लिए लोग तरह-तरह के शरबत, जूस और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. ऐसे में आप भी घर पर अंगूर से बना स्वादिष्ट और ठंडा ग्रेप मोजितो तैयार कर सकते हैं. अंगूर से बना यह मोजितो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है. आज हम आपको अंगूर मोजितो की एक आसान और मजेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं.

सामग्री
हरे या काले अंगूर-1 कप
पुदीना पत्तियां-8से 10
नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
चीनी या शहद-1–2 बड़ा चम्मच
सोडा या स्पार्कलिंग वाटर-1/2 कप
आइस क्यूब्स-4से 5
थोड़ा क्रश्ड आइस
सजाने के लिए-पुदीना पत्तियां और कुछ अंगूर

विधि
सबसे पहले अंगूरों को अच्छे से धो लें. फिर उन्हें हल्का-सा मसल लें या मिक्सर में हल्का क्रश कर लें.
एक गिलास में पुदीना पत्तियां, नींबू का रस और चीनी डालें. अब चम्मच या मडलर से हल्का-हल्का दबाकर मिलाएं ताकि पुदीने की खुशबू निकल आए.
अब इसमें क्रश किए हुए अंगूर डालें और हल्का-सा मिक्स करें. गिलास में आइस क्यूब्स और थोड़ा क्रश्ड आइस डालें.
ऊपर से सोडा या स्पार्कलिंग वाटर डालें और धीरे-धीरे चम्मच से मिक्स करें. ऊपर से पुदीना पत्तियां और कुछ अंगूर डालकर सजाएं. तैयार है आपका ठंडा-ठंडा ग्रेप मोजितो!इसे तुरंत सर्व करें और गर्मी में ताजगी का मजा लें.
अगर आप ज्यादा ठंडा चाहते हैं तो क्रश्ड आइस ज्यादा डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा ब्लैक सॉल्ट (काला नमक) भी डाल सकते हैं. बच्चों के लिए यह एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है.

Exit mobile version