भोपाल: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएससी) ने भर्ती का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। सूबेदार और उप निरीक्षक के कुल 500 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगी।
इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2025 है। यानी आपके पास अभी से तैयारी शुरू करने का अच्छा समय है। परीक्षा 9 जनवरी 2026 को होगी, जो प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का केंद्र- इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन और अनूपपुर में होगा। सभी योग्य उम्मीदवार जल्दी से एमपीईएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। ज्यादा जानकारी के लिए esb.mp.gov.in चेक करें।
