Harpal Update News

Rural India News Portal

खेल

“पंत बनाम दक्षिण अफ्रीका: सहवाग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करने को तैयार टीम इंडिया का स्टार विकेटकीपर”

IND vs SA Test Series: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद पंत लंबे समय से टीम से बाहर थे, लेकिन अब वे दक्षिण अफ्रीका दौरे से एक बार फिर टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे। टीम में उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

 

इस वापसी के साथ ही पंत के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड माइलस्टोन है, जो अब टूटने के बेहद करीब है। दरअसल, पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने से बस एक सिक्स दूर हैं।

 

 

 

वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक छक्का दूर

 

 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वीरेंद्र सहवाग और ऋषभ पंत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। सहवाग ने अपने शानदार टेस्ट करियर में 104 मैचों में 91 छक्के लगाए थे। वहीं पंत ने महज 47 टेस्ट मैचों में ही 90 सिक्स जड़ दिए हैं। यानी अब सिर्फ एक और छक्का लगाते ही वे सहवाग से आगे निकल जाएंगे और भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

 

 

 

यह आंकड़ा पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी शैली को भी दर्शाता है। जहां सहवाग अपने समय में आक्रामक ओपनिंग के लिए जाने जाते थे, वहीं पंत मध्यक्रम में आकर भी विपक्षी गेंदबाजों पर भारी पड़ते हैं।

 

 

 

100 सिक्स क्लब के करीब पंत

 

 

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) और एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) तीन बल्लेबाज ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। ऋषभ पंत अब इस एलीट लिस्ट में शामिल होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में अगर पंत का बल्ला चल गया तो वे 100 सिक्स क्लब में एंट्री करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।

 

 

 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी का नाम देश मैच छक्के

 

1 बेन स्टोक्स (Ben Stokes) इंग्लैंड 115 136

2 ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) न्यूज़ीलैंड 101 107

3 एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ऑस्ट्रेलिया 96 100

4 टिम साउदी (Tim Southee) न्यूज़ीलैंड 107 98

5 क्रिस गेल (Chris Gayle) वेस्टइंडीज 103 98

6 जाक कैलिस (Jacques Kallis) दक्षिण अफ्रीका 166 97

7 वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भारत 104 91

8 ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारत 47 90

9 एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) श्रीलंका 119 90

10 रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत 67 88

 

 

पंत के लिए आसान नहीं होगा लेकिन मुमकिन जरूर

 

 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज दो मैचों की होगी, यानी पंत को चार पारियां खेलने का मौका मिल सकता है। ऐसे में 10 छक्के लगाना पंत जैसे बल्लेबाज के लिए किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं, लेकिन उनके आक्रामक अंदाज को देखते हुए यह नामुमकिन भी नहीं।

 

टीम इंडिया के लिए यह सीरीज अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण अंक तय करेगी। पंत की वापसी टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी, वहीं उनके प्रदर्शन पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें टिकी रहेंगी।

 

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *