जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, जानिए क्या है प्रमुख मांगें…

रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में तीन प्रमुख मांगों को लेकर आज शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च कॉलेज बिल्डिंग से प्रारंभ होकर कैजुअल्टी तक निकाला गया। इसका उद्देश्य शासन एवं संबंधित विभागों का ध्यान चिकित्सकों की लंबित मांगों की ओर आकर्षित करना तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माध्यम से समाधान की दिशा में पहल करना रहा।

JDA रायपुर की प्रमुख मांगें

MBBS इंटर्न, बॉण्डेड मेडिकल ऑफिसर, PG रेजिडेंट एवं Senior Resident के स्टाइपेंड में उचित वृद्धि।
UG एवं PG सेवा-बॉण्ड की अवधि 2 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करना तथा यह व्यवस्था वर्तमान/मौजूदा बैचों पर भी लागू करना।
राज्य में Super-Speciality Cadre का गठन, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए स्पष्ट कैडर एवं दीर्घकालिक सेवा व्यवस्था विकसित हो सके।

कैंडल मार्च के दौरान चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने पूर्ण अनुशासन एवं शांति के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। JDA रायपुर ने शासन से अपनी मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया।

Leave a Comment