सोशल मीडिया पर छाया 80 के दशक का AI फोटो ट्रेंड, साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने साझा की तस्वीरें

रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक की यादें ताजा करने वाला AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से 1980 के दशक के लुक में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब इस ट्रेंड का क्रेज छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने 80s रेट्रो लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

AI से तैयार की गई इन तस्वीरों में मंत्री बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में 80 के दशक के कपड़े, हेयरस्टाइल, पुराने कैमरे जैसा लुक, रंग और बैकग्राउंड नजर आ रहा है। किसी तस्वीर में पुराने दौर का पारंपरिक पहनावा दिखाई दे रहा है, तो कहीं 80 के दशक की हेयरस्टाइल और फोटो का विंटेज इफेक्ट नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी यह अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि संबंधित मंत्री उस दौर में कैसे दिखाई देते होंगे।

साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों की तस्वीरें (1980s Retro Trend)

Leave a Comment