बड़े तेवड़ा में फिर प्रार्थना सभा और धर्मांतरण का हल्ला, तनाव को देखते हुए तीन दिन से गांव में डटी पुलिस…

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। एक ग्रामीण के घर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के पर प्रार्थना सभा और धर्मांतरण की आशंका पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घर को घेर लिया। हालात की सूचना … Read more

छह साल में नहीं बन पाया इंडोर स्टेडियम, खंडहर में तब्दील हो रहा सवा करोड़ की लागत से बना भवन…

महासमुंद। महासमुंद नगरपालिका क्षेत्र में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लगभग छह साल पहले जिस इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू किया गया था, वह आज विभागीय सुस्ती, प्रशासनिक दांव -पेच और ठेकेदार के बकाया भुगतान नहीं होने के कारण खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। जब इंडोर स्टेडियम … Read more

जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, जानिए क्या है प्रमुख मांगें…

रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में तीन प्रमुख मांगों को लेकर आज शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च कॉलेज बिल्डिंग से प्रारंभ होकर कैजुअल्टी तक निकाला गया। इसका उद्देश्य शासन एवं संबंधित विभागों का ध्यान चिकित्सकों की लंबित मांगों की ओर आकर्षित करना तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माध्यम से … Read more

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, CM साय ने कहा- पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

रायपुर। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को देशभर में पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री … Read more

CGPSC गड़बड़ी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है। चार्जशीट में पूर्व CGPSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बोरघारिया के खिलाफ चालान पेश किया गया है। ED ने अदालत के सामने … Read more

तीज मिलन उत्सव: CM साय ने कहा- माताओं-बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत

रायपुर। नवा रायपुर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा की ओर से तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह और बहू ऐश्वर्या सिंह समेत प्रदेशभर से महिलाएं और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। तीज मिलन … Read more

रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की निगम ने बनाई व्यवस्था, खारून नदी में नहीं होगा मूर्तियों का विसर्जन, समिति गठित कर अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर रायपुर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खारून नदी के किनारे निर्धारित विसर्जन कुंड में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। खारून नदी में नहीं होगा … Read more

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, महानदी पुल से नीचे गिरा युवक, अस्पताल में तोड़ा दम, घायल साथी का इलाज जारी

अभनपुर। गोबरा नवापारा के महानदी पुल पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजिम से नवापारा की ओर आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक पुल से नीचे गिरे, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के … Read more

24 घंटे में भालू पकड़ने का मिला आश्वासन, लेकिन 8 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, नाराज ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, वन मंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बालोद। गांव के नजदीक भालू छोड़े जाने के मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का आक्रोश अब वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ खुलकर सामने आने लगा है। मामले में डौंडी वन परिक्षेत्र के रेंजर जीवन भोंडेकर को हटाने और उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की जांच की मांग को लेकर पांच पंचायतों के … Read more

केंद्र के समान 60 % महंगाई भत्ता देने की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और देय तिथि से एरियर का भुगतान करने की मांग की है। इस संबंध में संघ के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय ने मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया … Read more